दुद्धी/सोनभद्र|
(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
अमवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत व शिक्षा क्षेत्र बभनी के भीसुर प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत एक बालिका सहित पांच बच्चों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिश्तेदार बनकर बहला फुसलाकर दुद्धी की तरफ लाया जा रहा था कि दुद्धी क्षेत्र के दिघुल गांव के समीप उन बच्चों पर एक अध्यापक की नजर पड़ गई।
अध्यापक की नजर पढ़ते ही बच्चों को लेकर जा रहा युवक मौका देखकर फरार हो गया।हालांकि अध्यापक की सक्रियता से सभी बच्चे सकुशल बच गए।जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को लगी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई यह जानने का प्रयास करने लगा कि स्कूल के लिए निकले बच्चे दिनभर कहा थे और देर शाम बच्चे को कही ले जाना वाला उसे लेकर जा रहा था कि दिघुल गांव में बच्चे तो पकड़े गए लेकिन युवक फरार हो गया। शिक्षकों ने मामले को पुलिस व उनके अभिभावकों को अवगत कराया।बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुचे और बच्चों को लेकर देर शाम पुलिस चौकी अमवार के लिए निकल गए।पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है |

