तहसील समाधान दिवस पर 17 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आए दो मामले का निस्तारण मौके पर।

By:

On: Monday, February 20, 2023 12:51 PM

---Advertisement---

दुद्धी / सोनभद्र।
(सेराजुल हुदा, क्राइम जासूस)
स्थानीय तहसील सभागार में आज आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त 17 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आए जिसमें दो मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।

तहसील दिवस की अध्यक्षता आज सोमवार को उप जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। उप जिलाधिकारी ने अवशेष सभी शिकायतें प्रार्थना पत्रों को 1 सप्ताह के भीतर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है।जन शिकायत ही प्रार्थना पत्र के निस्तारण में किसी प्रकार की अगर कोई लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा खंड विकास अधिकारी दुद्धी के अलावा तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर जिला अधिकारी के कई तहसील दिवसों पर ना आने से फरियादियों में काफी निराशा देखने को मिल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment