(राकेश केशरी,क्राइम जासूस)
विढमगंज/ सोनभद्र ।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत धूमा ग्राम पंचायत में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष में पंचेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व विशाल मेला का शुभारंभ झारखंड राज्य के भवनाथपुर विधानसभा विधायक भानु प्रताप शाही ने मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप के पश्चात फीता काटकर किया।

गौरतलब है कि बीते एक दशक से लगातार धूमा ग्राम पंचायत में स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विशाल मेलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता चला आ रहा है इसी क्रम में आज उक्त मेले में पहुंचे विधायक भानु प्रताप शाही ने शुभारंभ के पश्चात कहा कि बड़ा ही सौभाग्य की बात है कि हम झारखंड राज्य के विधायक जरूर हैं परंतु सट्टा राज्य उत्तर प्रदेश के संभ्रांत जनों ग्रामीणों के द्वारा अक्सर हमें सांस्कृतिक कार्यक्रम महापर्व के अवसर पर निमंत्रण दिया जाता है तो मैं भी उसी निष्ठा के साथ आपके स्नेह मैं खींचा चलाता हूं आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष में धूमा ग्राम पंचायत मे लगा मेला का शुभारंभ हमारे हाथों किया जा रहा है महादेव आए हुए समस्त ग्रामीण जनता के हर मनोकामना की पूर्ति अवश्य करेंगे साथ ही साथ महाकाल की असीम कृपा हम भारतवासियों पर है कि भारत को चलाने के लिए कर्मठ इमानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे सपूत को दिए हैं कि आज हमारा भारत देश ऊंचाइयों को छू रहा है।
कभी महाशिवरात्रि का पर्व आता था और चला जाता था परंतु वर्तमान समय में यह दोनों वीर सपूत के द्वारा सुशासन करने के कारण ही महाशिवरात्रि का पर्व हम सभी लोग बहुत ही लगन वह आनंद पूर्वक मना रहे हैं हमें आगे भी इन दोनों वीर सपूतों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लेना होगा तभी हमारा देश आने वाले समय में विश्व गुरु बनकर रहेगा मौके पर मौजूद जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरवन सिंह गौर ने मंच से जोरदार नारा भारत माता की जय के साथ कहा कि हमारा धूमा ग्राम पंचायत मातृभूमि है हमें अपनी मातृभूमि से जितना लगाओ है उतना ही लगाओ हमें देश से भी है हम आज महाशिवरात्रि पर्व पर आए हुए समस्त ग्रामीणों का आभार प्रकट करता कि आप सभी लोग आज पंचेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए हुए देवी जागरण के कलाकारों के द्वारा हमसे भंगिया ना पिसाई ए गणेश के पापा नहीं हर जात बानी के प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों ने खूब आनंद उठाया वही बिहार से आई कलाकार निशा जी के द्वारा भगवान शंकर की बारात दरवाजे पर आने के बाद मां पार्वती की माता सुनैना जी के द्वारा हो रहे परछन की गीत पर दर्शक दीर्घा में मौजूद महिलाओं ने खूब वाहवाही बटोरी इस दौरान दुद्धी ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी राजन चौधरी मोनू सिंह विंढमगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी संजय कुमार गुप्ता पांचू पटेल बाबूलाल ओम प्रकाश रमेश प्रसाद दिनेश कुमार महेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों अतिथि मौजूद थे । पूरे मेले में प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर के द्वारा की गई थी
इस मेले में पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए घोड़नाच पर मेला में आए हुए बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया।

