विंढमगंज/ सोनभद्र।
(राकेश केशरी,क्राइम जासूस)
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोन मोड़ तिराहे से कोन की ओर जाने वाली घुमावदार पहाडी रास्ते में ओझा पहाड़ी के पास बीती रात्रि लगभग 12:00 बजे कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचनारवा गांव से एक भूसा लदी ट्रैक्टर विंढमगंज की ओर आ ही रही थी कि घुमावदार पहाड़ी के बीच रास्ते में ट्रैक्टर का ट्राली पलट गई जिसके कारण आवागमन बाधित हो गई।

वही आज सुबह लगभग 6:00 बजे विंढमगंज से कोन होते हुए मुख्यालय जा रही रोडवेज बस जैसे ही उक्त घुमावदार ओझा पहाड़ी के पास पलटी ट्रैक्टर ट्राली के पास पहुंची ही थी कि अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर हो गई जिसके कारण प्राइवेट बस का सीसा रेडीवाटर सहित आगे का पूरा इंजन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया संयोग अच्छा था कि सुबह के समय उक्त सवारी बसों में यात्री बहुत ही कम थे तथा परिचालक के सूझबूझ के कारण घुमावदार चढ़ाई पर पीछे की ओर ढल रही बस में किसी तरह चक्का के नीचे बोल्डर से ओट लगाकर रोक लिया गया नहीं तो बहुत बड़ी हादसा हो सकती थी। ट्रैक्टर ट्राली पलटने के कारण बीती रात्रि से ही दर्जनों ट्रकों का आवागमन बंद हो जाने से लंबी कतार लग गई सुबह बस के दुर्घटना होने के पश्चात उक्त पलटी हुई ट्रैक्टर ट्राली से भूसे को उतारकर स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को बहाल किया जा सका।

ग्रामीण सफीक रमेश महेंद्र रुपेश जितेंद्र सुरेंद्र कुमार दिनेश प्रसाद में इस बात का आक्रोश देखा गया कि इस कोन विंढमगंज मार्ग की रोड की मरम्मत हुए अभी 1 वर्ष भी नहीं हुए हैं कि पूरा रोड उखड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गया है जबकि यह सड़क मार्ग जंगल व पहाड़ों के घुमावदार रास्ते से होकर गुजरता है फिर भी रोड बनाने वाले ठेकेदारों के द्वारा इतनी लापरवाही बरती गई है कि एक तरफ रोड जहां बनता गया वहीं दूसरी तरफ से रोड उखडता चला गया जिसका नतीजा है कि आज इस मार्ग पर गाड़ियां पलट जा रही है तथा दुर्घटनाग्रस्त हो जा रही है।

