नवनिर्वाचित सदर हाजी सरफराज अहमद का मस्जिद में किया गया इस्तकबाल।

By:

On: Saturday, February 18, 2023 2:30 AM

---Advertisement---

चोपन/सोनभद्र ।

(अशोक मद्धेशिया,क्राइम जासूस)

शुक्रवार को जामा मस्जिद मे जुम्मा नमाज बाद नवनिर्वाचित सदर हाजी शरफराज अहमद , सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ का चोपन के मुस्लिम आवाम ने फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया।

                    जामा मस्जिद के पेश इमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने बाद नमाजे जुम्मा अल्लाह की बारगाह में दुआएं पढ़ी तत्पश्चात चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली,डां मुन्ना,शेर खान व चोपन की आवाम ने नवनिर्वाचित सदर हाजी सरफराज अहमद, सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ को माला भेंटकर,मिठाई खिलाकर स्वागत किया। तत्पश्चात हाजी सरफराज अहमद ने कहा कि चोपन के मुस्लिम आवाम का मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। हमें जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा वहीं सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ ने कहा मैं चोपन की मुस्लिम आवाम का शुक्रगुजार हूं जो मुझे लगातार पांचवीं बार सेक्रेटरी के लिए निर्विरोध चुना मैं चोपन की आवाम से गुजारिश कर रहा हूं कि नेकी के काम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। इस मौके पर हाजी मुख्तार अहमद,असलम खान, जहांगीर खान,वजीर अहमद, नेसार अंसारी,सरफराज अंसारी, मुजीब आलम,हसमत, अतहर कुरैशी, रिजवान अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में नमाज़ी मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment