रेनूकूट/सोनभद्र।
(दीपु तिवारी,क्राइम जासूस)
पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेनूकूट पुलिस चौकी परिसर में आज 16 फरवरी को पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में पिपरी थाना क्राइम प्रभारी संतोष यादव व रेनूकूट चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह के उपस्थिति में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बैठक हुई।इसमें शिवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी वर्ग के लोगों का आह्वान किया गया।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि शिवरात्रि पर शिव बारात मुर्द्धवा मोड़ से निकलकर जिस रास्ते से गुजरेगा उस मार्ग पर वॉलिंटियर्स के साथ पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहेगी और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि दोपहर 3 बजे से निकलने वाले जलूस में किसी भी प्रकार का शास्त्र प्रदर्शन नही होगा,पूर्व के भाती रोड पर पानी का भी छड़काव होगा,नगर पंचायतों द्वारा मुर्द्धवा से पिपरी तक जाने वाले इस जलूस में एम्बुलेंस सेवा व टैंकर के व्यवस्था रहेगी। क्षेत्राधिकारी श्री चंदेल ने कहा कि त्यौहार पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।जो भी गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करेगा उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। साथ ही सभी वर्ग के लोगों से शिवरात्रि पर्व पर शांति व सौहार्द व्यवस्था बनाए रखने को उनके द्वारा कहा गया।इस मौके पर रेनूकूट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लल्लन यादव ,पिपरी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू सिंह, शिव बारात के संयोजक आशीष सिंह,भाजपा मंडल प्रभारी प्रभाकर गिरी, बिजली विभाग के जे ई ईश्वर चंद्र, सूरज ओझा,बिंदु गिरी,आशुतोष पांडेय आदि लोग शामिल थे।

