म्योरपुर/सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह, क्राइम जासूस)
बुधवार को स्थानीय खेल मैदान पर समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय आदिवासी ,दलित ,अल्पसंख्यक व पिछड़ा महासम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व विधायक व पूर्व राज्य मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने महासम्मेलन में आये लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वनाधिकार कानून के तहत परम्परागत मूल निवासियों को जोतकोड व कब्जा के आधार पर भौमिक अधिकार मिलना चाहिए परन्तु वर्तमान सरकार आदिवासियों के साथ छल कर रही है।
वनाधिकार के तहत दो चार विस्वे जमीन का पट्टा देकर शेष कब्जे के जमीन से बेदखल करने का षड्यंत्र रचा रही है जिसे कभी सफल नही होने दिया जाएगा।अपने अधिकारों के लिए हमे एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी ।आगे कहा कि अमवार कनहर परियोजना में विस्थापित किसानो के छूटे परिजनों को जोड़कर विस्थापन पैकेज दिया जाए तथा विस्थापितों पर लगे फर्जी मुकदमों को खारिज़ किया जाए ।सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि गरीबो को फ्री बिजली कनेक्शन के नाम पर मीटर वितरण व बिना जलाए आ रहे बिजली बिल को जांच कर माफ किया जाए। बालू, बोल्डर गिट्टी में हो रहे भ्र्ष्टाचार को रोका जाए तथा स्थानीय लोगो को सस्ते दामों में बालू ,बोल्डर मुहैया कराया जाए।बभनी व म्योरपुर ब्लॉक में राजकीय इंटर कालेज व राजकीय औद्योगिक संस्थान की स्थापना की जाए जिससे आदिवासी बालक बालिकाओं को शिक्षा हेतु बाहर न जाना पड़े।जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह ने कहा कि हमे अपने अधिकारो के लिए लड़ाई लड़नी होगी ।।महासम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने वक्तव्य दिए।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दुद्धी जुबेर आलम,म्योरपुर जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह,किरबिल जिला पंचायत सदस्य जगधारी गोंड़,प्रेमचन्द्र यादव,महिपत गोंड़,अवध नारायण यादव,राजेन्द्र ओयमा ,हरिहर यादव,दीनबंधु यादव,राजेश यादव,मोतीलाल गोंड़ इत्यादि लोग मौजूद रहे।

