दुद्धी सोनभद्र।
(सेराजुल हुदा, क्राइम जासूस)
खबर का हुआ असर ठेकेदार ने लिया सुध मल्देवा करमदहा टोला मार्ग पर बने नव निर्मित लोक निर्माण विभाग द्वारा बने सड़क पर उगे घास को सड़क से नष्ट किए जाने के लिए ठेकेदार के द्वारा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
जिससे सड़क पर जमे घास दवा के छिड़काव से जलकर नष्ट किए जाने का खेल खेला जा रहा है ताकि किसी की नजर घास पर ना पड सके।बने हुए सड़क की गुणवत्ता की खोल रही है पोल। गांव के ग्रामीण ने बताया कि आनन-फानन में ठेकेदार के द्वारा सड़क बनाकर आधा अधूरा चलते बने। गांव के ग्रामीणों ने कहा की महज 1 से 1/2 इंच कालिख गिट्टी का लेपन व अर्धनिर्मित रूप से सड़क को ठेकेदार द्वारा छोड़ देने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं तथा गुणवत्ता विहीन बने सड़क की उच्चस्तरीय जाँच की मांग किया है अन्यथा गांव के ग्रामीण जनमानस आंदोलन/प्रदर्शन करने को बाध्य होगी । गांव के ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से सड़क पर उगे घास और उसके गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दिया है। गांव के ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा आनन-फानन में गिट्टी फेंक कर सड़क बना दिया गया है और अधिकारियों की मिलीभगत से माल हजम कर गए इसकी अगर उच्च स्तरीय जांच कर गुणवत्ता परक सड़क नहीं बनाया गया तो गांव के लोग धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। गांव की ग्राम प्रधान श्रीमती सीता जयसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सड़क गुणवत्ता परक निर्माण कराए जाने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि अगर जिला अधिकारी सड़क निर्माण के प्रति कार्यवाही करते हुए सड़क का निर्माण नहीं कराया तो माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की शिकायत की जाएगी। कहां की लाखों की सड़क एक ही बरसात में खत्म हो जाएगा।

