रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एक अदद बोलेरो से 08 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर 01  अभियुक्त को किया  गिरफ्तार 

---Advertisement---

 

 रॉबर्ट्सगंज /सोनभद्र पुलिस द्वारा एक अदद बोलेरो से 08 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर 01  अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे दिनांक 31.01.2023 को रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एक अदद बोलेरो नं0 UP 65 BG 6955 01 से कुल 08 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर मौके से एक नफर अभियुक्त मनोज विश्वकर्मा पुत्र श्यामनरायन निवासी अमौलिया थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-052/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1 मनोज विश्वकर्मा पुत्र श्यामनरायन, निवासी अमौलिया, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 29 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. कुल 08 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद ।
2. घटना मे प्रयुक्त एक अदद बोलेरो वाहन संख्या UP 65 BG 6955 ।
3. एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, प्रभारी चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. मुख्य आरक्षी विवेक सिंह, चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र।
3. आरक्षी दीपक कुमार, चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र।
4. आरक्षी राजेश कुमार, चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment