रेनुकूट/सोनभद्र।
रेणुकूट नगर पंचायत के चाचा कॉलोनी, मुर्धवां, साकेत विहार कॉलोनी, राधा कृष्ण मंदिर, खाड़पाथर, शिवा पार्क, सरदार पटेल नगर सहित सभी वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड के प्रबुद्ध जनों व समाजसेवियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके मनाया।
साथ ही साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के कार्यक्रम को भी सभी जनों ने सुना। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सभासद राज वर्मा ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी करोड़ो राष्ट्रवादियों के प्रेरणास्रोत, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, ओजस्वी वक्ता, विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले वाले प्रधानमंत्री थे।
इस मौके पर चंद्र प्रकाश जैन, प्रभाकर गिरी, प्रेम रावत, दुर्ग विजय मिश्रा, अभय सिंह, सुरेश गुप्ता, सतवंत पटेल, शंभू खरवार, आशीष मिश्रा, राजेश चौधरी, रविंद्र शर्मा, रविंद्र नागर अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

