रेणुकूट/सोनभद्र।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री प्रदीप सिंह चंदेल में पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी थाना व रेणुकूट चौकी के अधिकारियो व जवानों के साथ रेणुकूट मेन रोड पर पैदल गस्त किया जिसमे उनके द्वारा लोगों को रूक रूक कर रोड पर वाहन ना खड़ा करने को समझाया एवं नियम अनुसार चालान भी कटवाया।
पिपरी क्षेत्राधिकारी पुलिस श्री प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा की मेन रोड को बिल्कुल खाली रखना चाहिए,इस पर किसी भी प्रकार की गाड़ी पार्क नही करनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार का एक्सीडेंट से बचा जा सके।

