हाइवा से कुचलकर हुई युवक की दर्दनाक मौत।

By:

On: Friday, November 25, 2022 2:24 PM

---Advertisement---

म्योरपुर/सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह, क्राइम जासूस)
थाना क्षेत्र के मुर्घवा- बीजपुर मार्ग पर स्थित कटबंधवा मोड़ के समीप शुक्रवार को हाइवा की चपेट में आ जाने से चैरी निवासी रामू पुत्र कैलास (25) की दर्दनाक मौत हो गयी।

घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बाइक से रामु म्योरपुर से चैरी अपने घर जा रहा था कि कटबंधवा मोड़ के समीप सामने से आ रहे बाइक से टकराकर हाइवा के पहिये के नीचे आ गया जिससे कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।

हाइवा के चालक ने गाड़ी खड़ा कर दिया।मौके पर पंहुचे थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने शव को हाइवा के नीचे से निकलवाया और आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।पुलिस ने दूसरे बाइक चालक व हाइवा के चालक को थाने ले गयी।पुलिस आवश्यक कार्यवाही में लगी हुई थी।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment