बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे राखड़ लदा टिप टेलर पलटा।

By:

On: Sunday, November 20, 2022 1:34 PM

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र।
(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 39 कनहर बैरियर के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर रविवार की शाम 6 बजे एक टिप टेलर वाहन पलट गया ,जिससे चालक के कान व सिर पर चोटे आई |

चालक राजकुमार ने बताया कि वह विंध्यनगर से राखड़ लेकर झारखण्ड प्रान्त के छतरपुर जा रहा था कि जैसे जी कनहर बैरियर के पास पहुँचा सामने से एक टेलर आ रही थी जिससे उसने गाड़ी बायीं ली और जैसे ही गाड़ी सड़क पर लेनी चाही सामने एकाएक बाइकसवार आ गया जिसे बचाने के चक्कर मे गाड़ी पुनः बायीं ओर लिया और बालू लदे ट्रकों के पानी से बने कीचड़ में अनियंत्रित हो पलट गया| गाड़ी का स्वामी अनपरा का है जिसे चालक द्वारा सूचना दे दी गयी|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment