खड़ंजा निर्मित मार्ग पर बारकेट लगने से बवाल।

By:

On: Saturday, November 19, 2022 12:40 PM

---Advertisement---

ओबरा/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर10 मिल्लत नगर में रह रहे रहवासियों द्वारा उक्त वार्ड की गली में बारकेट लगाए जाने की माँग की गई थी। इसे लेकर रहवासियों द्वारा ओबरा एसडीएम, नगर पंचायत ओबरा तथा जिलाधिकारी कार्यालय में पत्रक सौंप कर माँग किया गया था कि महज 12 फीट चौड़े खड़ंजा निर्मित मार्ग पर हैवी वाहनों का प्रवेश एक व्यक्ति द्वारा अपने व्यवसाय के सिलसिले में कराया जाता है।

इसके चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही कुछ लोग दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं। उक्त समस्या को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम ओबरा के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मियों द्वारा हैवी वाहनों के प्रवेश को रोकने हेतु लोहे का एंगल लगाने का कार्य प्रारंभ करा दिया गया। थोड़ी ही देर में मौके पर पहुचकर उक्त व्यवसाई सहित उनके समर्थकों द्वारा नगर पंचायत कर्मियों से विवाद किया जाने लगा। मामला बिगड़ता देख नगर पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा सूचना ओबरा कोतवाली को दी गई। विवाद होने की सूचना मिलते ही कोतवाल मिथिलेश मिश्रा तथा कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार त्रिपाठी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त बारकेट के कार्य को पूर्ण कराया। हालांकि इस दौरान वहां पर रह रहे व्यवसाई युवक द्वारा नगर पंचायत कर्मियों सहित पुलिस प्रशासन के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। मामले में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जनहित में समस्या को ध्यान में रखते हुए बारकेट लगवाया गया है। बताया कि 12 फीट तक गली अथवा रिहायशी क्षेत्रों में खड़ंजा निर्मित सड़क पर किसी भी तरह के हैवी वाहनों का प्रवेश कराया जाना पूरी तरह से दुर्घटना को दावत देने जैसा है। बताया कि उक्त समस्या को लेकर रहवासियों द्वारा कई बार ज्ञापन नगर पंचायत को सौंपा गया था। इसे देखते हुए यह कार्यवाही ओबरा एसडीएम के निर्देशन में कराई गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment