म्योरपुर/सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह, क्राइम जासूस)
गुरुवार की बीती रात में स्थानीय कस्बा स्थित यूको बैंक म्योरपुर के भवन की पीछे वाली दीवाल पर अज्ञात चोरों ने चोरी की मंशा के साथ सेंधमारी करने का प्रयास किया।
हालांकि दीवाल में सेंधमारी से दीवाल क्षतिग्रस्त हो गया है।सुबह दीवाल में सेंधमारी देखकर बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए।इस घटना की सूचना यूको बैंक के शाखा प्रबंधक प्रकाश मेहतो ने लिखित रूप से थाने में दिया है।शाखा प्रबंधक श्री मेहतो द्वारा सीसी फुटेज में चेहरे ढके दो व्यक्ति के दिखाई देने की बात कही जा रही है।

