रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।
खनिज परिवहन की जाँच के लिए जिलाधिकारी द्वारा राजस्व पुलिस परिवहन खनिज और व्यापार कर विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है जो 15 नवंबर से 22 नवंबर तक 24 घंटे तीन शिफ्ट में जाँच जारी है ।


सभी खनिज परिवहन की बारीकी से जाँच की जा रही है उनके पत्रों का मिलान ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है ओवरलोडिंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कठोर कदम उठाए जा रहे हैं ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध और लोडिंग के स्थान पर संबंधित क्रेशर मालिकों तथा बालू के ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई लगातार की जा रही है। हो रही जाँच स्वचारु रूप से चल रहा है कि नही इसकी जाँच करने के लिए सदर उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार खुद ग्राउंड जीरो पर दिखे ,उनके द्वारा खुद खनिज परिवहन कर रही गाड़ियों का सारा पेपर चेक किया।

