म्योरपुर/सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह, क्राइम जासूस)
स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बीजपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डाक वाहक पिकअप ने बाइक सवार अधेड़ को धक्का मारकर फरार हो गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल अधेड़ को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० राजन सिंह पटेल ने प्राथमिक जांच के बाद मृतक लाया घोषित कर दिया।
आधार कार्ड से अधेड़ की पहचान छैलु(64) पुत्र फेकूं निवासी रेनुकुट के रुप में हुई।उधर हादसे के बाद रहे पिकअप को आश्रम मोड़ के पास पकड़ लिया गया।

