बूलेरो के धक्के से बालिका की मौत।

By:

On: Wednesday, November 16, 2022 1:28 PM

---Advertisement---

दुद्धी, सोनभद्र।
(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
कोतवाली क्षेत्र के खजूरी ग्राम में मंगलवार की रात्रि करीब 8:30 बजे ग्वार की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो में शिव मंदिर के आगे 8 वर्षीय बालिका को रौंदते हुए पार हो गई जिससे बालिका की सिर क्षत-विक्षत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर 4 बियार बस्ती से चंचला पुत्री मुकेश बियार उम्र 8 वर्ष अपने घर से समान लेने दुकान गई थी । अज्ञात वाहन से धक्के से मौके पर मौत हो गई है।

घटना की सूचना पर कस्बा प्रभारी संजय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात बोलेरो की खोज में जुटी रही। खबर लिखे जाने तक अज्ञात वाहन पुलिस के कब्जे से दूर थी। हृदय विदारक इस घटना को सुनते ही दुद्धी कस्बे के कई सामाजिक लोग घटनास्थल का अवलोकन कर परिवार को ढाढस दिलाते रहे और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment