दुद्धी/सोनभद्र।
(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लड बैंक में समर्पित ट्रस्ट के युवाओं को तहसीलदार बृजेश वर्मा ने ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जागरूकता के आभाव में क्षेत्र के युवा वर्ग रक्त दान नहीं करते, रक्त दान करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
आपके सहयोग से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। इस दौरान रेणुकूट से आए 8 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया ताकि समय रहते जरूरतमंदो को इसका लाभ मिल सके।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने युवाओं को बताया कि ब्लड का जीवन काल 5 से 10 दिन तक होती है तो क्यों न हम हर तीन महीने में एक बार ब्लड दे जिससे हमारी स्वास्थ्य मेंटेन रहे।ब्लड देने से बोन मैरो इक्तिवेट रहता है छोटे मोटे कैंसर सेल को भी निष्क्रिय करता है।इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम प्रसाद कुवर हस्पताल के फाउंडर डॉक्टर लवकुश प्रजापति ,एलटी अखिलेश सिंह के आलावा समर्पित ट्रस्ट के फाउंडर दिलीप पांडेय के नेतृत्व में मजबूत टीम के रक्तदाता विशाल शर्मा, पवन प्रताप सिंह सोनू सिंह राठौर अभय कुमार जायसवाल राहुल सोनी शुभम शर्मा पंकज कुमार गणेश वर्मा सत्यम पांडेय आदि ने ब्लड डोनेट कर दुद्धी कस्बे में भ्रमण करते हुए क्षेत्र के युवाओं को ब्लड डोनेट के लिए प्रेरित किया।

