राजदरी, देवदरी इको पर्यटन स्थल का हुआ उद्घाटन। टूरिस्ट साइकिल को दिखाई गई हरी झंडी।

By:

On: Wednesday, November 16, 2022 11:13 AM

---Advertisement---

चकिया /चंदौली।
दिनांक १५-११-२०२२ राजदरी देवदरी इको पर्यटन स्थल का उद्घाटन माननीय कैलाश खरवार जी, विधायक, चकिया द्वारा किया गया। इस दौरान राजदरी परिसर में नेचर सेंटर डॉरमेट्री वेलकम कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।


टूरिस्ट साइकिल को हरी झंडी दिखाकर भ्रमण हेतु रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभागीय वन अधिकारी श्री दिनेश सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में मुख्य अतिथि महोदय को अवगत कराया। माननीय विधायक महोदय जी का माल्यार्पण / स्वागत श्री विनोद कुमार पांडे क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रप्रभा रेंज ने किया।

कार्यक्रम का संचालन मकसूद हुसैन, क्षेत्रीय वन अधिकारी जय मोहनी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद श्री धर्मेंद्र सिंह उप प्रभागीय वन अधिकारी चकिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री काशी सिंह , जिला उपाध्यक्ष भाजपा, चंदौली, पत्रकार बंधु गण एवं स्थानीय जनता, टूरिस्ट एवं श्रीपति राज क्षेत्रीय वन अधिकारी चकिया प्रभाग के एवं समस्त रेंज स्टाफ उपस्थित थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment