नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुरू ,चुनाव को लेकर बनी रूपरेखा।

By:

On: Friday, October 28, 2022 9:40 AM

---Advertisement---

(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
दुद्धी सोनभद्र|
दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 ,वार्ड नं 7 ,वार्ड नंबर 8 में शुक्रवार की शाम भाजपा के चुनाव प्रभारी चंदौली जिले के अरविंद पांडे के नेतृत्व में एक परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठक आहूत की गई। जिसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर वासियों के बीच बैठकर चुनाव के रूपरेखा के अनुरूप मतदाता प्रमुख ,वार्ड प्रमुख, गली प्रमुख, मोहल्ला प्रमुख, वार्ड प्रभारी सहित अन्य पदों को लेकर जिम्मेदारियों की दायित्व कार्यकर्ताओं को दी गई|

इसके अलावा चुनाव की बनाते हुए बैठक के दौरान मुख्य अतिथि चुनाव प्रभारी अरविंद पांडे ने कहा कि जैसा आप सभी ने दुद्धी विधानसभा 403 में 42 वर्षों के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम दुलारे सिंह गोंड को जीता कर विधानसभा में भेजा है ।वैसे ही आज तक दुद्धी नगर पंचायत में कमल का फूल नहीं खिला है। जिससे इस नगर का विकास कितना हुआ है यह आप सभी नगरवासी स्वयं मूल्यांकन कर सकते हैं।

इस बार नगर पंचायत दुद्धी का अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का होगा । जिसके लिए आप सभी को पूरी तन्मयता के साथ लगकर हमारे प्रत्याशी को विजय बनाना है ।और अपने दुद्धी नगर का विकास कराना है जिससे की दुद्धी का नाम जनपद प्रदेश व देश तक लोग जाने |वही बैठक को लेकर सुबह चाय के चर्चा पर सभी तीनों वार्डो के नगरवासियों के साथ बैठक कर नामवार कार्यों की दायित्व सौंपा गई ।और सभी ने अपने अपने विचार भी आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर रखे। साथ ही साथ समस्याओं के संबंधी अवगत कराया।इस मौके पर नगर पंचायत समन्वयक रामेश्वर राय सोना बच्चा अग्रहरी मंडल प्रभारी ज़िलामहामंत्री ज़ीत सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, मनीष जायसवाल, कुमार कुंदन,अंसुमन राय, ओम प्रकाश कश्यप, अनिकेत चंद्रवसी,दीपक साह, ज़िला मंत्री दिलीप पांडे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, पवन कुमार ,जितेंद्र उर्फ पीपी,आशुतोष जौहरी, भोला जौहरी, रूपेश जौहरी, संतोष पाण्डेय, विकास चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, विजय साहनी,उदय चंद्रवसी, विजय गुरूजी,बबलू कश्यप ,सत्येंद्र चंद्रवंशी मीडिया प्रभारी रवि सिंह, प्रदीप चंद्रवंशी, शाहनवाज अली ,अजय चंद्रवंशी ,आमेश सिंह,वीरेंद्र अग्रहरि,संदीप जायसवाल ,जितेंद्र चंद्रवंशी कपिल कुरेशी साहित्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment