(रवि सिंह, क्राइम जसूस)
दुद्धी/सोनभद्र|
कोरगी बालू साइट पर खनन कार्यों में लगातार मिल रही अनियमितताओं के शिकायत पर एडीएम सहदेव मिश्रा व एडिश्नल एस पी विजय शंकर मिश्रा ने कोरगी बालू साइट की जाँच की।

जाँच के दरमियान नदी के धारा को अवरुद्ध कर रहे नदी में बने अस्थाई मार्ग को तत्काल तोड़े जाने के निर्देश दिए,वहीं साइट की वीडियो ग्राफी कराई व फ़ोटो लिए|साइट के निरीक्षण के बाद अधिकारी द्वय यहां से रवाना हुए |एडीएम के एकाएक धमकने से साइट पर हड़कंप मच गया

|मशीनों की गड़गड़ाहट कुछ समय के लिए थम गई |कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि विधायक दुद्धी के शिकायत पर यह जाँच की गई है मौके पर कुछ खामियां मिली है उसकी वीडियो ग्राफी कराई गई है जिसकी रिपोर्ट तैयार कर इनके लीज एग्रीमेंट की मिलान कर ले फिर नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति डीएम को भेजी जाएगी|

बता दे कि अधिकारियों के लगातार दौरे के बाद भी अनियमताओ की अनदेखी से नदी का अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे है ,नदी में बालू की खनन से सदियों से जीवनदायनी कनहर नदी में अब नदी बड़े बड़े बोल्डर दिखाई देने लगे है ,प्रबुद्ध जनों का कहना है कि एडीएम की कार्रवाई कितनी कारगर होती है यह देखने वाली बात होगी|

