(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
दुद्धी/सोनभद्र|
आस्था के महापर्व छठ के तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार की दोपहर एडीएम सहदेव मिश्रा व एडिश्नल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने मुआयना किया ,इस दौरान उन्होंने छठ घाटों की साफ सफाई , तालाब ने चारों ओर हुए लोहे की पाइप की बैरिकेडिंग तक पानी के गहराई का आकलन किसी मजदूर को पानी में खड़ा कर किया ।
उन्होंने पाइप की बैरिकेडिंग के चारों ओर जाली लगवाने के निर्देश देते हुए एक चल शौचालय की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश नगर पंचायत अध्यक्ष को दिए वहीं इस दरमियान स्नान के बाद महिलाओं के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम का भी अवलोकन किया |एडीएम ने आयोजन समिति के अगुवाओ से कहा कि त्यौहार के आयोजन में आयोजन समिति अपनी तरफ से घाटों पर जिम्मेदार वोलेंटियर की तैनाती कर दे जिससे कोई भी गड़बड़ी ना होने पाए| उन्होंने तालाब परिसर की साफ सफाई नियमित करने के साथ पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए

