(रवि सिंह)
दुद्धी/सोनभद्र|
वर्तमान समय में यूपी के अंतिम छोर पर प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजना कनहर सीचाई परियोजना के दिन अच्छे होने वाले है |
काफी समय से परियोजना बजट के आलावा अन्य समस्याओं से जूझ रही थी।बताया जाता है कि परियोजना की मॉनिटरिंग सेंट्रल गवर्नमेंट कर रही है जहा सी डब्लयू सी विभाग में परियोजना के लागत की परीक्षण चल रही है वहीं काफी समय से पेंडिंग फारेस्ट व रेलवे से एन ओ सी शीघ्र मिलने की उम्मीद है ।बजट की भी किल्लत नए वित्तीय वर्ष तक समाप्त हो जाएगी और तय समय में बांध का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद अपने रूटीन विजिट में गुरुवार को अमवार स्थित कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध स्पिलव पर लग रहे रेडियल गेटों का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने अब तक लगे कुल 12 गेटों की तकनीकी निरीक्षण किया।इसके उपरांत उन्होंने परियोजना के अन्य निर्माण कार्यों के बाबत सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की।उन्होंने मीडिया को बताया कि परियोजना निर्माण में आ रही दिक्कतें अब धीरे धीरे समाप्त हो रही है।सी डब्लयू सी में परीक्षण का कार्य चल रहा है जो जुगाड़ लाइन वहां से मिल रहा है उसको फॉलो किया जा रहा है अंतिम प्रक्रिया के बाद दिसंबर तक टीएसी हो जाएगी ,तदोपरांत परियोजना का लागत में भी वृद्धि होगा नए वित्तीय वर्ष में धन आवंटित हो जाएगी| बीते दिनों परियोजना के अधिकारियों बैठक सम्बन्धित विभाग के मंत्री से हुई थी जहां उन्होंने पूरा स्पष्ट किया है कि यह प्रोजेक्ट सरकार की महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है परियोजना निर्माण में धन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी।वर्तमान में कनहर परियोजना को सीसीएल के रूप में 18 करोड़ की धनराशि भुगतान की गई है। उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट से एनओसी कुछ ही दिनों में मिलने वाला है वही रेलवे से एनओसी अगले माह तक मिलने की उम्मीद है| निर्माण के बाबत उन्होंने बताया कि बाए रॉक फिल डैम का निर्माण कार्य नवंबर माह से शुरू हो जाएगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सीमांत अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार सिंह, रामाशीष, मैनुद्दीन, सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव, संजय गुप्ता ,नरसिंभा, त्रिलोकी नाथ झा, नंदलाल यादव ,श्रवण कुमार, सहित कारदायी संस्था के जीएम प्रोजेक्ट पीवीएसएस आरके वर्मा, एकाउंटेंट मधु मेंटेना व उदय भास्कर सहित दर्जनों अभियंता उपस्थित रहे।

