सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने आज राबर्ट्सगंज ब्लाक के कुसीडौर गांव में पहुंचकर कृषक बन्धुओं द्वारा किये जा रहे ड्रैगनफु्रट की खेती का निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्रैगनफ्रुट की खेती के सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारी से जानकारी प्राप्त की और जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में और भी कृषक बन्धुओं को ड्रैगनफ्रुट की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये और इससे होने वाले लाभ के सम्बन्ध में भी लोगों को जानकारी दी जाये, जिससे कि लोग ड्रैगनफ्रुट की खेती कर लाभान्वित व आत्मनिर्भर बन सके। जिलाधिकारी ने कुशीडौर निवासी कृषक श्री मानसिंह सिंह के खेत में लगे ड्रैगनफु्रट, स्ट्राबेरी, टमाटर, मिर्चा आदि की खेती का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने खेती-बारी से होने वाले आमदनी के बारे में जानकारी प्राप्त की, इस दौरान जिलाधिकारी ने कुसीडौर गांव के कृषक अशोक सिंह के द्वारा चार हेक्टेयर में की गयी केले की खेती और स्प्रिंकलर व ड्रिप सिस्टम से की जा रही सिंचाई के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, तो सम्बन्धित कृषक द्वारा बताया गया कि स्प्रिकलर ड्रिप माध्यम से सिंचाई करने से लगभग 60प्रतिशत कम पानी का उपयोग करना पड़ता है और उत्पादन भी बेहतर होता है, इस दौरान जिलाधिकारी ने तालाबों में किये गये मत्स्य पालन को देखा और जानकारी प्राप्त की, इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को ड्रैगनफ्रुट, स्ट्राबेरी व केले की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाये और इससे होने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी दी जाये। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी श्री सुनील कुमार व कृषकगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

