रेनूकूट/सोनभद्र।
आज रविवार के सुबह 11:00 बजे जामा मस्जिद ग्राउंड रेनूकूट से रेनूकूट व पिपरी क्षेत्र के मुस्लिम बंधुओं एवं समाज सेवियों हजारों की संख्या में जलूसे मोहम्मदी में एकत्रित हुवे,रेनूकूट जामा मस्जिद के चेयरमैन लियाकत अली खान की अध्यक्षता में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया ।
हुजूर की आमद मरहबा,या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजता हुआ यह जलूस हिंडालको पेट्रोल पंप ,हॉस्पिटल मोर्ड होते हुए दर्जी मार्किट पहूचा जहाँ मदरसा गौसिया अहमद राजा के लोगो इस जलूस में शामिल हुए।
यह जलूस सब्जी मंडी,रेनूकूट मुख्य चैराहा ,चाचा कॉलोनी होते हुए मुर्द्धवा लालता सिंह पेट्रोल पंप से वापस होते हुए मदरसा गौसियाअहमद राजा के चेयरमैन जनाब अल्ताफ खान के निवास अल्ताफ कॉप्लेक्स पर रुका
जहाँ रेनूकूट के नगर पंचयात की अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्ररिनिधि डब्लू सिंह, आशीष सिंह,भाजपा नेता राज वर्मा,सपा नेता अमरेंद्र सिंह, मस्जिद कमिटी के चेयरमैन लियाकत अली खान,शेक जलाउद्दीन, नसीम,क्राइम जासूस के प्रतिनिधि मोहम्मद शाहेनूर हसन को साफा देकर व बांधकर इस्तेकबाल किया गया । यह जलूस जामा मस्जिद ग्राउंड पर पहूच कर मिलाद के रूप में इसका समापन हुआ ।
जमा मस्जिद के पेसीमाम हफ़ीज़ रियाजुद्दीन ने क्राइम जासूस से बात करते हुए बताया कि यह मिलाद उन नबी ( बारे रबीउल अव्वल) मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा त्यौहार है।उन्होंने बताया कि इस दिन पैगम्बर सल्लाहो अलैहे वसल्लम इस दुनिया मे आये थे,यानी उनका जन्मदिन मनाया जाता है।

इस जलूस में सभी धर्म के लोग मिलकर चलते दिखे इतना ही नही कई जगह तो अन्य धर्म के लोगों द्वारा पानी व नास्ते का भी इंतेजाम किया गया था जैसे कि कलकत्ता बैटरी के ओनर दीपेश व कमलेश जयसवाल ने भी जलूस के लोगो के लिए जनपान का इंतजाम किया।

प्रशासन स्वम इस जलूस को स्वचारु रूप से एवम शांति पूर्वक सम्पन करने में बहूत बड़ी भूमिका रही स्वयं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री प्रदीप सिंह चंदेल द्वारा ग्राउंड जीरो पर थाना प्रभारी पिपरी श्री अजय सिंह,चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह के साथ ट्रैफिक को कंट्रोल करते दिखे।

इस बारेफात (ईद मिलादुन्नबी) के जलूस में हफ़ीज़ मुबारक ,हफ़ीज़ मज़हर हुसैन, मस्जिद कमिटी के पूर्व चेयरमैन हाजी फकीर अली व हाजी पीर मोहम्मद ,हाजी, ऐनुल हक अंसारी,रेनूकूट नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह,पिपरी नगर पंचयात अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह, दीपेश जयसवाल, डब्लू सिंह,कमलेश जयसवाल ,आशीष सिंह,भाजपा नेता राज वर्मा,सपा नेता अमरेंद्र सिंह, नौशाद मिया,सोनू खान,तौफ़ीक़ खान,असलम, शहबाज़ वारसी, नसीम खान,अजीम खान,शेरू खान, मदरसा गौसिया अहमद राजा के हफ़ीज़ क्यामुदिन,सद्दाम अत्तारी,फिरोज अंसारी,नूरआलम,अल्ताफ,मंज़र,शाहिद सना,वकील साहब आदि लोग के साथ साथ भारी संख्या में लोग शामिल हुए।


इस मौके पर नगर पंचयात अध्यक्ष शीमती निशा सिंह ने बारेफात का सभी को बधाई दी और आशा किया किया आगे भी इसी हिन्दू मुस्लिम एकता के साथ सभी त्यौहार मनाए और आपसी भाईचारा बनाए रखें ।
वही पिपरी नगर पंचयात दिग्विजय प्रताप सिंह ने सभी को ईद मिलादुन नबी की सभी को सुभकामनाये दी और मिल जुल कर रहने और त्यौहार मनाने की अपील की ।

