रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र डॉ राम कुंवर और रॉबर्ट्सगंज उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार के द्वारा लगातार प्राइवेट हॉस्पिटल की चेकिंग जारी है उसी क्रम में आज भी प्राइवेट अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में आज न्यूलाइफ हॉस्पिटल शिव गंगा काम्प्लेक्स,इमिरती कॉलोनी, उरमौरा रॉबर्ट्सगंज को बिना डॉक्टर के मात्र एक स्टाफ नर्स के साथ संचालित होता पाए जाने एवम कई खामियां पाए जाने पर गंभीरता से लेते हुए न्यूलाइफ हॉस्पिटल को सील किया गया।
यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल प्राइवेट हॉस्पिटल सोनभद्र डॉ राम कुंवर ने प्रेस विग्यप्ति जारी करके दिया।

