रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र डॉ राम कुंवर और रॉबर्ट्सगंज उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार के द्वारा बनारस पालीक्लिनिक और श्वेता हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर को आकस्मिक रूप से चेक किया गया।

बनारस पालीक्लिनिक को दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस दी गई तथा स्वेता हॉस्पिटल पर डॉक्टर के उपलब्ध न होने के बावजूद मरीज को भर्ती किए जाने तथा आवश्यक दस्तावेज न उपलब्ध कराने के कारण सील करने की कार्रवाई की गई।


