प्रयास फाउंडेशन के दिलीप दुबे ने पिपरी थाने में पुलिस के जवानों को रक्तदान के लिए जागरूक किया।

By:

On: Monday, September 12, 2022 2:58 PM

---Advertisement---

पिपरी/सोनभद्र।
आज पिपरी थाने पर थानाध्यक्ष श्री अजय सिंह के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव पर निफा अभियान के तहत *प्रयास फाउंडेशन और सोनभद्र हुंडई रेनूकूट* द्वारा 18 सितंबर 22 को सोनभद्र हुंडई मूर्धवा रेणुकूट में आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम पिपरी थाने पर आयोजित किया गया जिसमें पीएसी, और यूपी पुलिस के जवानों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर रक्तदान के महत्व के बारे में बताया गया और रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए अपील किया गया जिसमें इंस्पेक्टर अजय सिंह द्वारा भी महिला पुरुष आरक्षियों को रक्तदान के प्रति जागरुक करते हुए एक केंसर मरीज के बारे में बताया गया कि प्रयास द्वारा म्योरपुर के मरीज को जब भी जरूरत पड़ती है मदद किया जाता है तथा कार्यो को सराहा।

दिलीप दुबे ने कौन रक्तदान कर सकता है ,कौन नही कर सकता है,रक्तदान करने के क्या फायदे है और अभियान के बारे में बताया तथा अमित चौबे ने सभी कांस्टेबल साथियों से रक्तदान शिविर में आने का आग्रह करते हुए आमंत्रण पत्र भेंट किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment