पिपरी/सोनभद्र।
133/33 रिहंद जल विधुत गृह पिपरी स्थित पावर हाउस में 40 mva का ट्रांसफार्मर जो आकाशीय बिजली से जल गया था । उसका इंस्टॉलेशन के पश्चात स्थानीय टीम द्वारा टेस्टिंग का कार्य देर रात तक पूरा कर लिया गया था। विद्युत वितरण खंड पिपरी के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया की आज सुबह कानपुर से एक टीम आई है जो इस ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग करेगी।उनके अनुसार उसी के कारण बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चालू करने का जो निर्धारित समय (12बजे तक ) दिया गया था उसके अब 4/5 घंटे टेस्टिंग के उपरांत बिजली सुचारू रूप से बहाल की जाएगी।
स्थानीय टीम के टेस्टिंग के उपरांत आज कानपुर से आई टीम के टेस्टिंग के पश्चात कुछ घंटे देरी से होगी बिजली बहाल ।
---Advertisement---

