अकाशीय बिजली गिरने से लगभग एक हफ्ते तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

By:

On: Sunday, August 28, 2022 8:37 AM

---Advertisement---

रेणुकूट/पिपरी ।

(दीपु तिवारी,क्राइम जासूस)
पिपरी स्थित पावर हाउस में शनिवार की रात आकाशीय बिजली के कारण 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया काफी प्रयास के बाद भी उसे ठीक नहीं किया जा सका है और उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ही आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।

विद्युत वितरण खंड पिपरी के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार गुप्ता ने क्राइम जासूस को यह जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात आकाशीय बिजली के कारण रिहंद स्थित पावर हाउस में 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है।पावर हाउस के कर्मियों ने उसे ठीक करने का प्रयास किया मगर काफी प्रयास के बाद भी ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हो सकी, अब नया ट्रांसफार्मर आने के बाद ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से स्वचारु रूप से बहाल हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान रेणुकूट, मुर्धवा, खाड़पाथर सहित दुद्धी, बभनी और म्योरपुर क्षेत्र में आपूर्ति बहाल होने में एक हफ्ते लग सकते हैं। उन्होंने ऐसे समय में जनता से सहयोग की अपील की है उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो सके परंतु इसमें 6 से 7 दिन लग सकते हैं। इस दौरान विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से कुछ कुछ देर के लिए बिजली सप्लाई के प्रयास लगातार हो रहा है ताकि जनता को राहत मिल सके और पानी की समस्या ना खड़ी हो ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment