अवैध नशे के सौदागर हो जाएं भूमिगत, अन्यथा जाएंगे जेल-सुरेश चंद्र द्विवेदी ।

By:

On: Wednesday, August 3, 2022 3:09 PM

---Advertisement---

डाला/सोनभद्र।

(अनिल जायसवाल,क्राइम जासूस)
स्थानी डाला चौकी ने नशे व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कमर कस ली है नवागत चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा है की क्षेत्र में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

अवैध शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा नवागन्तुक चौकी प्रभारी श्री द्विवेदी ने कहा जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी लेकिन वहां पर आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।दोनों के सहयोग से कानून ब्यवस्था बनी रहेगी और अपराधियों की जगह सलाखो के पीछे होगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना हमारी प्राथमिकता होगी किसी भी व्यक्ति को कानून का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।साथ ही अगर कोई अराजक तत्व दिखाई दे तो उन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।उन्होंने अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर देकर कहा कि नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए उनकी ओर से क्षेत्र में विशेष मुहिम चलाई जाएगी।अगर किसी भी जगह पर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो वे इस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment