नगर पंचायत रेणुकूट में लगाया गया कैम्प।

By:

On: Friday, June 24, 2022 5:49 PM

---Advertisement---

रेणुकूट/ सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत रेणुकूट में दिनांक – 24,- 06- 22 को अध्यक्ष निशा सिंह (चेयरमेन निशा बबलू सिंह ) एवं अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला के नेतृत्व में विकलांग/दिब्यागं ,वृद्धा/विधवा हेतु पेंशन के लिए कैम्प का आयोजन किया गया एक कैम्प का सफल आयोजन किया गया।

कैम्प में जिला प्रोबेशन अधिकारी/कर्मचारी, जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी/कर्मचारी, एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी/कर्मचारी सोनभद्र के मौजूदगी में विधवा -27 फार्म, वृद्धा – 04 फार्म, विकलांग – 22 फार्म के वाई सी हेतु व दिव्यांग उपकरण हेतु – 18 फार्म सहित 5 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 24 दिव्यांगो के प्रमाण पत्र बनाए गए और 6 दिव्यांगों को इलाज हेतु बी एच यू वाराणसी के लिए रेफर किया गया। लगाए गए कैम्प में नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 के सभासद उमेश गुप्ता, वार्ड नंबर 10 की सभासद विजय लक्ष्मी गुप्ता , वार्ड नंबर 8 के सभासद अशोक सोनकर , नामित सभासद राजबाबू वर्मा, सीएसी सेन्टर ई- गर्वमेंट की तरफ़ से विजय कुमार गुप्ता सहित रेणुकूट के समस्त कर्मचारी रामचंद्र , बालेश्वर प्रसाद, लालचंद यादव, संध्या गंगवार, घनश्याम यादव, रंजन कुमार सिंह, सुरेश कुमार यादव आदि सम्मलित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment