रेनूकूट/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के रेनूकूट के जामा मस्जिद में शुक्रवार को इस महेरमज़ान के.आखरी जुमा यानी अलविदा जुम्मा पर नमाजियों से जामा मस्जिद खचाखच भरी रहीं।
रमजान के महीने के दिनों में जुम्मा (शुक्रवार) को ज्यादा तर लोग मस्जिद में पहूँचते है और रमज़ान के आखरी जुमा अल्वेद का अपना अलग महत्व देखते हुये सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये।
दोपहर लगभग 1 बजे जामा मस्जिद में अल्वेद जुम्मा की नमाज अदा की गयी।
नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेशीमाम हफ़ीज़ रियाजुद्दीन ने मस्जिद में तकरीरों में माध्यम से रमजान के पाक महीने की अहमियत बताई। बाद नमाज़ लोगों ने अपने खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए, गुनाहों की तौबा करने के साथ रोजा रखने की ताकत देने की और देश की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई।वही चिलचिलाती धूप से बचने के लिये कमेंटी के मेम्बरों ने शामियाने लगाकर नमाजियों को राहत दिलाई। इस मौके पर जामा मस्जिद में मुस्लिम समाज के जाने माने लोगो के साथ साथ भारी संख्या में लोगों ने अलविदा की नमाज़ अदा की।प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद के बाहर नमाज़ के दौरान मौजूद दिखी।

