पीर मोहम्मद के यहाँ सार्वजनिक इफ्तार पार्टी का आयोजन।काफी संख्या में रोजादारों ने किया सिरकत।

By:

On: Tuesday, April 26, 2022 12:57 PM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र। 
मुस्लिम समाज का, पावन महीना रमजान का ,आखरी हफ्ता चल रहा है , इस के साथ साथ रोजादारों के लिए अफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी है ,आप को बताते चले कि बीते दो साल में कोविद के कारण सारे सार्वजनिक कार्यो पर रोक होने के कारण सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार का आयोजन नही हो सका था ।

     

इस साल कोविद गाइडलाइन में छूट मिलने के कारण सार्वजनिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन लगातार जारी है ,जनपद सोनभद्र के रेनूकुट में ,रेनूकूट जमा मस्जिद मैनेजिंग कमिटी के द्वारा जमा मस्जिद में ,एवम रेनूकूट दर्जी मार्किट स्थित, मदरसा गौसिया अहमद रज़ा में फिरोज अंसारी की तरफ से अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया ।

इसी कड़ी में आज 26 अप्रैल को, रेनूकूट जमा मस्जिद मैनेजिंग कमिटी के पूर्व चेयरमैन जनाब पीर मोहम्मद के तरफ से उनके आवास पर अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

जिसमें ,हज़रत नसीरे मिल्लत सरपरस्त दारुल उलूम कादरिया नूरिया बघाडू मौलाना मसूद मिस्बाही , ,हफ़ीज़ मुबारक आदि धर्म गुरुओं के साथ साथ हाजी मोहम्मद हुसैन उर्फ फकीर अली सदर दारुल उलूम कादरिया नूरिया बघाडू ,एवम कादरिया गर्ल्स कॉलेज दुद्धी के साथ साथ तमाम रोजादारों ने शिरकत किया ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment