पिपरी/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी वार्ड नंबर 7 निवासी मंगल पाल और दिलीप पाल बीती रात अपने स्कूटी से रेनूकूट से पिपरी रात्री करीब 10:30 बजे अपने घर की तरफ जा रहे थे तभी रेलवे स्टेशन से आगे मेन रोड पर गुप्ता होटल के समीप उनकी स्कूटी ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
जिसमे स्कूटी सवार दिलीप की मौत हो गई एवम मंगल पाल उसमें घायल हो गए । मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहूँची पुलिस ने पिपरी नगर पंचायत के एम्बुलेन्स के माध्यम से अस्पताल पहुचाया पर दिलीप पाल को बचाया नही जा सका।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जूट गई।

