नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड न० 8 में लगे हैंडपंप का हत्था ना होने से रहवासियों में भारी आक्रोश ||

By:

On: Saturday, March 26, 2022 1:43 AM

---Advertisement---

(“क्राईम जासूस”,सेराजुल हुदा)
दुद्धी सोनभद्र |

गर्मी के दिनों में होने वाले पेयजल के संकट को देखते हुए जहां जिला प्रशासन चौकन्ना है एहतियाती उपाय कर रही है | वहीं इससे बेखबर नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर 8 मे दयालु कसेरा के घर के ठीक सामने स्थित हैंडपंप से नगर पंचायत कर्मीयों द्वारा उसका हत्था निकालकर ले जाने से दर्जनों घरों में पेयजल का भारी संकट उत्पन्न हो गया है|

वार्ड वासी धर्मेंद्र उर्फ रिंकू सोनी, बलराम अग्रहरि, रंजू अग्रहरि ने बताया कि जहां गर्मी के दिनों में नदियां सूख जाती है पेयजल का भारी संकट उतपन्न हो जाता है वही नगर पंचायत कर्मियों द्वारा पेयजल का साधन हैंडपंप का हत्था निकाल कर ले जाना समझ से परे है | नगर पंचायत में किसी कारणवश पानी सप्लाई ना होने पर मोहल्ले वासियों का एकमात्र साधन हैंडपंप होता है जिससे लोगों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था हो जाती है तथा उसके साथ आने जाने वाले राहगीर भी समय-समय पर इसका लाभ लेते रहते है | स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से जल्द से जल्द हैंडपंप दुरुस्त कराके पेयजल के समस्या को दूर करने की मांग की है |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment