(“क्राईम जासूस”,सेराजुल हुदा)
दुद्धी सोनभद्र |
स्थानीय कस्बा दुद्धी के वार्ड नंबर 2 में दुद्धी ब्लॉक के लगभग 50 गांव की महिलाओं ने बैठक कर ब्लॉक स्तरीय महिला मंडल का गठन किया |
जिसमें उपस्थित महिलाओं ने महिला मंडल का नाम भारतीय शक्ति महिला मंडल रखा | भारतीय शक्ति महिला मंडल का उद्देश्य समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने व महिलाओं को समय-समय पर जागरूक करने के लिए किया गया |
बैठक में उपस्थित महिलाओं में मुख्य रूप से प्रतिमा देवी, संध्या देवी, सुनीता देवी ,आरती देवी, आकांक्षा देवी, देवंती देवी, मेनका देवी, अंजली देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थिति थी तथा इस बैठक में अरविंद तिवारी ,जितेंद्र कुमार ,नंदलाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे |बैठक के अंत में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को रंग व अबीर लगाकर तथा मिठाई खिलाकर एक दूसरे को होली मिलन समारोह की बधाई दी |

