ओबरा/सोनभद्र।
चोपन ब्लाक अन्तर्गत के गोठानी ग्राम में बाबा सोमनाथ मंदिर (गुप्तकाशी) के सामने स्थित संगम में हर वर्ष की भांति सोन संगम आरती 15 मार्च को सम्पन्न हुई।
उसके पूर्व दोपहर में सुन्दरकाण्ड, रुद्राभिषेक का कार्यक्रम पं अरविन्द शुक्ला द्वारा मुख्य संयोजक व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधाकर मिश्र व उनकी पत्नी से सम्पन्न कराया।
तत्पश्चात उपस्थित जनसमुदाय, अतिथियों व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ संगम तट पर संयुक्त रुप से पं राजनारायण पाण्डेय “राज”द्वारा रचित सोन संगम आरती गाते हुए आरती की गयी व सोन, रेणु व बिजुली के संगम तट पर जयकारे के साथ सभी देशवासियों के कल्याण, निरोगी समाज की कामना के लिए बाबा सोमनाथ (गुप्तकाशी) मां बंसरा देवी, माँ अगोरी की देवी से प्रार्थना की गयी। ग्यात हो कि सोन संगम आरती की शुरूआत वर्ष 2011में आयोजक मंडल के मुख्य संयोजक सुधाकर मिश्र व उमाशंकर जामावार (ओबरा नगर के व्यवसायी,समाजिक कार्यकर्ता )व कुछ सदस्यों ने संगम तट स्थल का निरीक्षण कर पहली आरती की व बाबा सोमनाथ व माता बंसरा देवी, अगोरी किला स्थित माँ दुर्गा का दर्शन पूजन कर शुरुआत की। वर्ष 2012 से बड़े पैमाने पर काशी के परिव्राजकों(ब्राह्मणों) द्वारा संगम आरती की गयी, गायक श्री गोविन्द गोपाल सहित कई फिल्मी कलाकारों व अदाकाराओं द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया व हर वर्ष रचनाकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मान करने सहित तब से आज तक निरंतर हर वर्ष माघी पूर्णिमा को आयोजन किया जाता है।तीन वर्ष पूर्व तक उक्त अवसर पर हर वर्ष सुबह 11-00 बजे से रात्रि 9-00 बजे तक विशाल भण्डारा व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होता था, लेकिन गत तीन वर्ष से कोरोना महामारी के चलते बस सीमित संख्या में ही कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस वर्ष भी कॉरोना वायरस के व विधान सभा चुनाव अधिसूचना के चलते कार्यक्रम अब तक टला जो कल सम्पन्न हुआ।उक्त अवसर पर कार्यक्रम अतिथि समाजसेवी लायन श्री उमाशंकर जायसवाल उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मृदुला जायसवाल, सह संयोजक श्री एस पी तनेजा(प्रबंधक किड्स इंगलिश स्कूल) श्री रामप्यारे सिंह पत्रकार,श्री रामविलास यादव योग शिक्षक, श्री रामानुज यादव, श्री दुर्गेश पाण्डेय सहित मंदिर के महंत श्री मन्नी गिरी, श्री देवीदयाल गिरी,रामवचन गिरी, पंचम गिरी, सुभाष गिरी, उदयराज गिरी, श्री सूरज पाण्डेय,सूरज गिरी, उमेश गिरी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उक्त आशय की जानकारी मुख्य संयोजक सुधाकर मिश्र ने दी।

