कैनरा बैंक, अयोध्या की तरफ से बच्चों को बांटी गई पानी की बोतलें।

By:

On: Tuesday, March 15, 2022 2:42 PM

---Advertisement---

अयोध्या/उत्तरप्रदेश।
कैनरा बैंक वित्तीय सुविधाओं के साथ ही सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। इसी क्रम में मंगलवार को सी.एस.आर के तहत अयोध्या में कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या अकादमी स्कूल में किया गया जहां स्कूली बच्चों के मध्य पानी की बोतलो का वितरण हुआ।

इस मौके पर कैनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के सहायक महाप्रबंधक श्री राजीव ठुकराल के निर्देशन एवं मंडल प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार मिश्र, एम.आई.पी.डी के प्रबंधक श्री देवेंद्र कुमार एवं केनरा बैंक अयोध्या शाखा के प्रबंधक शिवाकांत श्रीवास्तव की मौजूदगी में बच्चो को पानी की बोतल वितरित कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

इस मौके पर श्री प्रदीप मिश्र जी ने कहा कि कैनरा बैंक हमेशा से उत्कृष्ट वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने इस मौके पर बच्चों को सफलता का सूत्र भी बताया तथा निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वही श्री देवेंद्र जी ने कहा कि बैंक के सहयोग से आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक उत्थान के कार्य किया जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत मे श्री शिवाकांत जी ने कैनरा बैंक अयोध्या शाखा की ओर से सभी वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अयोध्या अकादमी के प्रबंधक श्री प्रदीप तिवारी जी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गंगाधर तिवारी, सौम्या अचारी, मृत्युंजय मिश्र का अहम योगदान रहा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment