जनसत्ता दल लोकतांत्रिक जनों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के विजय का मनाया जश्न।

By:

On: Monday, March 14, 2022 5:57 AM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
(हाजी सलीम,”क्राइम जासूस”,उपसम्पादक)
जनपद सोनभद्र में 13 मार्च को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला कार्यालय पर एक सभा की गई जिसमें राजा भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसत्ता दल एवं विनोद सरोज प्रदेश अध्यक्ष जनसत्ता दल उत्तर प्रदेश की अपनी अपनी सीट जीतने के उपलक्ष्य में बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया एवं पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित लिया गया और साथ ही होली मिलन का कार्यक्रम भी संपन्न किया गया।

इस अवसर पर प्रभा शंकर मिश्र एवं रमा शंकर शुक्ला को सक्रिय सदस्यता दिलाई गई। इस सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरदेव सिंह ने किया। उक्त अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, सचिव कौशल चौहान ,सचिव सुमित सिंह ,ब्लॉक सदर अध्यक्ष धर्म देव सिंह, ब्लॉक सदर महासचिव राज बहादुर सिंह, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा शुक्ला , रामा शंकर शुक्ला ,प्रभा शंकर मिश्र, चतुर्वेदी ,नंद किशोर सिंह , ऊषा सिंह ,प्रतिमा श्रीवास्तव ,गिरीश शुक्ला आदि संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment