विंढमगंज थाना पर होली एवम शब ए बरात के दृष्टिगत पीस कमिटी की बैठक।

By:

On: Sunday, March 13, 2022 12:09 PM

---Advertisement---

विंढमगंज/सोनभद्र।

(राकेश केशरी,”क्राइम जासूस”)
आगामी होली का त्यौहार को लेकर आज विंढमगंज थाना परिसर में रविवार को दुद्धी तहसीलदार ज्ञानेन्द्र यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों द्वारा  त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के विषय मे अपनी अपनी  राय रखी। बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार दुद्धी ने कहा कि पूर्व के भाती एक दूसरे से सम्मान करते हुए सभी लोग सौहार्द पूर्ण होली एवं शब ए बारात मनाए,  उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरा का अनुमति बिल्कुल नहीं होगी ,।

पर्व शांति व भाईचारे का प्रतीक होते है इसलिए  कोई भी व्यक्ति  ऐसा कोई भी कार्य ना करें जिससे अशांति फैले और हमे उसके ऊपर कार्यवाही करनी पड़े।


वही थानाध्यक्ष सूर्यभान ने कहा कि होली और जुमा एक ही दिन पड़ने की बात कहते हुए कहा की  हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।उन्होंने कहा इस त्यौहार को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। हम दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए जुमे का भी ध्यान रखना है।उन्होंने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाडने की कोशिश करते है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे जिससे कि समय पर कार्यवाही की जा सके।
थानाध्यक्ष सूर्यभान ने कहा कि होलिका दहन चिन्हित जगह पर ही दहन करें और शराब पी कर वाहन न चलाये ।


पीस कमेटी की बैठक में एस आई गोपाल सिंह,सब इंस्पेक्टर अरसद खां , ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल,सकरार अहमद,बुन्देल चौबे, कलामुद्दीन,राकेश,किंशु,बुन्देल चौबे, कृपाशंकर, सहित दर्जनों ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान व सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment