“हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर”। होली और शबे बारात को लेकर थानाप्रभारी बभनी द्वारा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक।

By:

On: Saturday, March 12, 2022 10:34 AM

---Advertisement---

बभनी / सोनभद्र ।

(रवि शंकर,” क्राइम जासूस”)

होली और सब ए बरात के त्यौहार को लेकर बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह अभी से सतर्कता बरतने लगे है, जिसको गंभीरता से लेते हुए शनिवार को बभनी थाने में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है।

होली के त्योहार व शबे बारात के त्योहार को देखते हुए शनिवार को दोपहर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राम आशीष यादव के अध्यक्षता में बभनी थाना परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों वाह दर्जनों गांव से पहुंचे ग्राम प्रधान के साथ होली और शबे बारात के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की।

साथ ही लोगों को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होली का त्योहार प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है, इसे उत्साह पूर्वक मनाएं, त्योहार में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, त्योहार को परंपरागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ मनाएं, साथ ही कहीं भी होलिका दहन के स्थान पर अगर समस्या उत्पन्न हो रही हो तो तत्काल इसकी सूचना हमारे पुलिस को दें उसका समय रहते निस्तारण किया जाएगा।


वही पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राम आशीष यादव ने सभी को होली एवं शबे बरात को आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की।

क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ ही अन्य संभ्रांत लोगों से पर्व पर अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने की सूचना से पुलिस को अवगत कराने की भी अपील की गई। इस दौरान कासिम हुसैन,अब्दुल कद्दूस, रविशंकर गुप्ता नन्दू खरवार,दिनदयाल, रामप्रताप भारती,छोटेलाल, जनकधारी गोड़,अक्षय कुमार,रमेश कुमार, उमाशंकर,मंजू देवी समेत कई अन्य ग्राम सभाओं के प्रधान व क्षेत्र के सभ्रान्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment