रेणुकूट/सोनभद्र।
हिण्डाल्को में चल रहे सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सेफ्टी 8 मार्च को पोयम (कविता) प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग एवं डेवलेपमेंट सेंटर में किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुल 8 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगियों ने सेफ्टी आधारित एक से बढ़ कर एक शानदार रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र- मुग्ध कर दिया।
गौरतलब है कि हिण्डाल्को में 51वां सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरुक करने का काम किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को सेफ्टी पोएम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से जागरुक करने हेतु विभिन्न प्रकार की रचनाएं प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता में फैब्रिकेशन प्लांट के महेश ठाकुर ने प्रथम स्थान, यूटिलिटी के सुरेश कुमार ने द्वितीय स्थान तथा रिडक्शन प्लांट के के. पी. सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील पांडेय ने किया। प्रतियोगिता विवेक कुमार, नितिन रस्तोगी एवं गोपाल सिंह राठौड़ ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

