सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टी0के0 शिबु ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन,2022 मेें मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के 05 जनवरी, 2022 में दिये गये निर्देेशों के अनुक्रम में मतदान कार्मिकों को ट्रेनिंग के दौरान 24 फरवरी से 28 फरवरी, 2022 तक पोस्टर, बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा ट्रेनिंग सेन्टर राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी, सोनभद्र में उपलब्ध करायी गयी थी।
ऐसे मतदान कार्मिक जिनकी निर्वाचन में ड्यूटी लगी है और उन्होंने अभी तक पोस्टर, बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान नहीं किया है, उन कार्मिकों को पोस्टर, बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा 05 मार्च, 2022 को अपरान्ह 02.00 बजे से सायं 05.00 बजे के बीच राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी, सोनभद्र में उपलब्ध करायी जायेगी। सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर उसी दिन प्राप्त पोस्टर, बैलेट पेपर को ट्रेजरी के डबल लाॅक में शील्ड करा देंगें।

