राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम आयोजित।

By:

On: Wednesday, March 2, 2022 2:26 PM

---Advertisement---

(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)

म्योरपुर/सोनभद्र।
बुधवार को विकास खंड म्योरपुर के किरबिल गाँव में स्थित हरिश्चंद्र चौधरी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना(२०२२) कार्यक्रम मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा० गनेश कुमार रहे। मुख्य अतिथि डा० गनेश कुमार ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान बहुत जरूरी है इसलिए समय आने पर मतदान अवश्य करें। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डॉक्टर सुभाष चंद्र रविंद्र प्रसाद मनोज अग्रहरि जलोद कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment