घोरावल /सोनभद्र।
(गोपाल,”क्राइम जासूस”)
उपजिलाधिकारी ,क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व कस्बा प्रभारी घोरावल द्वारा कस्बा घोरावल में लगे हुए मेला और प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों द्वारा मेले के संचालक राजेश कुमार से मिलकर आवश्यक जानकारी ली गई ।अधिकारियों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड की डयूटी लगाई है और पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है ।
उपजिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार द्वारा मेला संचालक को निर्देशित किया गया मेले में भीड़भाड़ गाइडलाइन के हिसाब से ज्यादा न हो।
अधिकारियों द्वारा मेले से आम और भराऊ मिर्च की खरीददारी की गई।

अधिकारियों द्वारा मेले में गोदौलिया वाराणसी के मशहूर फायर पान का आनंद लिया गया।

