पिपरी के रेनूकूट पुलिस चौकी पर  शिवरात्रि त्योहार के मद्देनजर पीस कमिटी  की बैठक हुई संपन्न ||

By:

On: Thursday, February 24, 2022 2:49 PM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेनूकूट पुलिस चौकी परिसर में महाशिवरात्रि त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसकी अगुवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री प्रदीप सिंह चंदेल ने की | बैठक के दौरान पूर्व की भांति हो रहे सभी कार्यक्रमों के आयोजन पर वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने सहमति दी |

इस बैठक में पूर्व में जलूस के दिन  हिंडालको द्वारा रोड पर होते रहे पानी का छड़काव,जलूस के लोगो के लिए  नगर पंचायत द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था, नगर पंचायत द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था,फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था , जलूस के समय लाइन की सप्लाई काटने ताकि रोड पर बिजली के तार से कोई घटना ने घटे,जलूस के समय बड़ी गाड़ियों को नगर से बाहर ही रोकने जैसे मुद्दों पर बात की गई।
इस बैठक में मुख्य रूप से पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह, रेनूकूट नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू सिंह, रेनूकूट व्यपार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा, पूर्वांचल श्री राम सेना के अध्यक्ष आशीष सिंह, नौसाद मिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment