दर्जनों बीडीसी सदस्यों ने बसपा प्रत्याशी हरिराम चेरो को किया समर्थन ||

By:

On: Thursday, February 24, 2022 2:14 PM

---Advertisement---

(“क्राईम जासूस”,सेराजुल हुदा)
दुद्धी, सोनभद्र |
प्रदेश के अंतिम विधानसभा 403 के बसपा प्रत्याशी हरिराम चेरो को बभनी ब्लॉक के दर्जनों बीडीसी सदस्यों ने आज अपना समर्थन दिया |

कस्बे के तुलसी निकेतन धर्मशाला में पेट्रोल पंप के व्यवसायी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों बीडीसी सदस्यों ने अपना समर्थन देकर उन्हें चुनाव जिताने का पूरा भरोसा दिया | समर्थन देने वालों में ग्राम इकदिरी के बीडीसी सुनील कुमार, करकचछी के बीटीसी जवाहिर , मुंगाडीह के बीडीसी रूपनारायण, चैनपुर के बीडीसी लक्ष्मण, तेंदुअल के बुद्धि नारायण, बैना के अयोध्या ,कोंगा के विंध्याचल, कोंगा के हृदय नारायण ,जिगनहवा के बुद्धि नारायण प्रजापति, जिगनहवा के प्यारेलाल ,भलपहरी के संतोष कुशवाहा, बचरा के मुन्नालाल भारती ,चपकी के हरिप्रसाद, चपकी के राजेश कुमार , अरझट के अशर्फी जयसवाल, अजय कुमार प्रधान, महरीकला विश्वकर्मा, गुलाब यादव के साथ अन्य राजनीति दल के लोगों ने अपना समर्थन दिया | इस मौके पर बसपा के वरिष्ठ नेता व सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल रामविचार गौतम ,जिला सचिव बसपा राजेश धुसिया, बसपा विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी अनिल कुमार मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment