सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने आज मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र से मुलाकात कर गर्भवती, छोटे बच्चों की मां, गंभीर रोग से ग्रस्त महिला अध्यापिकाओं को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की सिफारिश करते हुए ज्ञापन सौंपा।

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी डॉ अमित पाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि महिला शिक्षिकाओं की समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा।इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की जिला उपाध्यक्ष साधना सारंग, वर्षा वर्मा आदि महिला शिक्षक मौजूद रहीं।


